रिटारयमेंट में तलाशे अवसर


 रिटारयमेंट में तलाशे अवसर
 
साधारणतया रिटायर मेन्ट के बाद लोग पोते पोती की खिलाने और सब्जी लाने तक ही जीवन को सिमित कर लेते है जो कतई ठीक नहीं है मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है की साठ वर्ष की आयु में साधारण तया  लोग स्वस्थ रहते है उसी ऊर्जा के साथ काम कर सकते है लेकिन ऑफिस वाले उनको घर बिठा देते है।  उम्र कुछ नहीं एक गिनती है कई उदारहरण मिल जाएंगे जिन्होंने रिटारयमेंट के बाद काम शुरू किये और बहुत कामयाब भी हुवे।  एक तो उनके पास अनुभव का एक बड़ा भंडार होता है और दूसरा उनके कार्यशैली में मेचुरिटी का लेवल भी अच्छा रहता है। इसके साथ अगर वे आधुनिक चीजों को उपयोग में लाकर समय के साथ कदमताल करते है तो उनके  न सिर्फ जीवन के वर्ष बढ़ते है बल्कि वो समाज को बहुत कुछ दे सकते है। आपने सुना होगा की भारतीय रेल ने रिटायरमेंट की उम्र पैसठ कर दी है।   कोशिश करें कि रिटायरमेंट बाद का जीवन पूरी तरह कर्जमुक्त रहे। रिटायरमेंट के बाद कर्ज चुकाना आर्थिक रूप से चुनौती भरा और तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए, रिटायर होने से पहले अपने सभी कर्ज चुका दें। आगे के जीवन के प्रति आपकी पहले तो सोच सकारात्मक होनी चाहिए  की अब आपको कुछ अच्छा  करना है और उम्र की गिनती को बार याद नहीं करना है ताकि आमदनी भी होती रहे और आप स्वस्थ और प्रसन्न भी रहे।  दूसरा आपको अपने आगे के जीवन का दर्शन भी साफ़ रखना है की आपको कब क्या करना है साथ ही अपनी हॉबी ,शौक को भी जिन्दा रखना है और समय भी देना है। आपके टाइम टेबल में अपनी मानसिक और शारीरिक स्वस्थ के लिए समय जरूर निकाले क्योकि अब आपके लिए स्वास्थ बहुत महत्वपूर्ण है।  अब जो भी काम करना है आपके मन का होना चाहिए जो आपको बोझ न लगते हुवे आनंद दे।  साथ आपकी सामाजिक जिंदगी को भी बेहतर बनाये।सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़ने से आपका नेटवर्क बढ़ता है जो आपको हमेशा काम आता है।   समाज से जुड़े लोग नहीं जुड़ने वालो से ज्यादा जीते है ये सिद्द हो चूका है।  भारत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो रिटायरमेंट के बाद सेकंड इनिंग की तलाश कर रहे हैं। इंडस्ट्री के मोटे अनुमान के मुताबिक, पिछले दो साल में नौकरी तलाशने वाले बुजुर्गों की संख्या में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। लंबी उम्र, बेहतर सेहत, फाइनैंशल इंडिपेंडेंस और जीने का मकसद मिलने जैसी वजहों से सीनियर सिटीजन रिटायरमेंट के बाद भी जॉब मार्केट में नजर आ रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, आरपीजी, गोल्डमैन सैक्स, टीसीएस, मुथुट फाइनैंस जैसी कुछ कंपनियां रिटायर प्रफेशनल्स की सेवाएं ले रही हैं।कंपनी में करीब 4500 रिटायर्ड लोग उसके देश भर के 4,000 से ज्यादा ब्रांच में काम कर रहे हैं।बैंक भी अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को काम दे रहे है।दिल्ली में रहने वाले विपुल के 77 वर्षीय अंकल अपनी नौकरी से रिटायर हो गए थे, लेकिन लगता नहीं था कि उनकी उम्र इतनी हो चली थी। ऐसे ही बातचीत के दौरान विपुल को महसूस हुआ कि कोई ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए जहां 60 पार उम्र के लोग नौकरी खोज सकें। विपुल कहते हैं, 'मेरे ग्रैंड पैरेंट्स रिटायरमेंट के बाद भी काफी ऐक्टिव थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद खाली रहने पर उनका स्वभाव बदलता गया और वे चिड़चिड़े होते गए। हर चीज में कमी निकालना उनका काम बन गया।' यही वजह थी कि विपुल ने 'हम' (HUM) नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की जहां रिटायरमेंट के बाद लोगों के लिए नौकरियों की जानकारी उपलब्ध हो सके।रिटायरमेंट के 10-15 सालों तक तो आसानी से लोग काम कर ही सकते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो इस उम्र में भी काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप हमेशा अपने जहाज के कप्तान बनना चाहते थे, तो रिटायरमेंट आपके लिए अपने उस सपने को पूरा करने का मौका भी देता है। आप अपनी रुचि या जोश को एक बिजनस में भी बदल सकते हैं।रिटायर्ड प्रफेशनल्स के पास अपनी फील्ड्स की काफी जानकारी होती है। इसी वजह से बहुत से लोग रिटायरमेंट के बाद कंसल्टेंसी भी शुरू करते हैं। कुछ लोग पुरानी कंपनियों के साथ भी असाइनमेंट्स के आधार पर जुड़ जाते हैं। कंसल्टिंग से आपको अपनी रफ्तार के मुताबिक काम करने की फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। यह सबसे मजेदार, आसान और रिटायर्ड पर्संस के लिए कमाईवाला माध्यम है। कम्प्यूटर इन दिनों सभी के घरों में होता है। चाहें तो अपने लिए लेपटॉप ले लीजिए, 25000 में आपका इंतजाम हो जाएगा। एक कम्प्यूटर को 5 लोग शेयर कर सकते हैं। शेड्यूल बनाकर। अपना ब्लॉग शुरू कीजिए और अपने अनुभवों के आधार पर लोगों को गाइड कीजिए। अपनी जिंदगी की कहानियां लिखिए, अपने मित्रों के बारे में लिखिए। आफिस के कुछ घटनाक्रम लिखें जो प्रेरणा देते हों या सबक सिखाएं। राजनीति की समीक्षा करें या समाज के लिए संदेश दें। जो दिल में आए करें। गूगल एडसेंस लोकप्रिय ब्लॉगर्स को पेमेंट भी करता है। वो भी डालर्स में। अत: मंहगाई बढ़ने की टेंशन भी नहीं। मंहगाई तो तभी बढ़ेगी ना जब डॉलर के दाम बढ़ेंगे और यदि डॉलर के दाम बढ़े तो आपकी इनकम अपने आप बढ़ जाएगी। कई लोग नौकरियां छोड़कर ब्लॉगिेंग कर रहे हैं। तकनीकी विषय का एक ब्लॉगर प्रतिदिन 3 घंटे काम करता है और प्रतिमाह 18 लाख रुपए कमाता है।अगर इनकम हासिल करना आपका मुख्य उद्देश्य नहीं है तो आप अपनी एक्सपर्टाइज और नॉलेज का इस्तेमाल एनजीओ के साथ जुड़कर भी कर सकते हैं। बहुत से चैरिटेबल संगठनों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद की जरूरत होती है। इससे आपको पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही आपको किसी उद्देश्य के लिए काम करने का संतोष भी होगा। आप अपना एनजीओ भी शुरू कर सकते हैं।

राजेश भंडारी
असिस्टेंट प्रोफेसर
इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ,इंदौर
९००९५०२७३४ 

Comments